एविएटर एक गेमिंग एप्प या वेबसाइट के द्वारा खेला जानेवाला गेम है जिसमे आसान तरीके से पैसे जितने का दावा गेम बनाने वाली कंपनी करती है परन्तु हमें खुद से एक सवाल करना चाहिए के क्या सच में पैसे कमाना इतना आसान है?
आज सोशल मीडिया क दौर में हर कोई थोड़े से पैसे लगाकर बहुत सारा धन बनाने की चाह रखता है क्युके ऐसे गेम कंपनीयो द्वारा लोगो को सपने बेचे जा रहे है और लोग इनकी चालबाजीओ का आसानी से शिकार हो रहे है लेकिन ऐसी एप्प का उपयोग करने से पहले किसी के मन में सवाल नहीं आता है के क्या यहाँ कंपनी भारत में वैध है ?ये कितना रियल है और कितना फेक है ? यहाँ कोई सकाम करने की योजना तो नहीं है ? सर्कार का इसके बारे में क्या कहना है? इस से कमाए हुए पैसे का क्या होगा ? इन सब सवालो से रूबरू होने की जरुरत है, तो आइये हम इसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते है ;
एविएटर गेम क्या है ?

कंपनी दवा करती है के गेम शुरू होने पर स्क्रीन पर एक प्लेन/plane निचे से उड़ना शुरू करेगा और diagonal(विकर्ण) or horizontal(उर्ध्वाधर) दिशा में उड़ान भरना शुरू करेगा और इसी बिच उपयोगकर्ता या खिलाडी इसमें रुपये लगाएंगे और ऊंचाई पर प्लेन के क्रैश होने क पहले विथड्रॉ करेंगे तो मुनाफा होगा। परन्तु सच तो यहाँ है के यहाँ प्लेन कब क्रैश होगा यहाँ कोई नहीं जनता है यही इस गेम का रहस्य है जिस से यहाँ गेम में खेल होने की बजाय सट्टेबाजी होने की संभावना बढ़ जाती है।


यह भी दवा किया जाता है के हवाई जहाज के एक बार उड़ान भरने क बाद पैसे लगाना है और उसके बाद जहाज जितना ऊँची उड़ान भरेगा उतने गुना का मुनाफा होगा पर जहाज के क्रैश होने के पहले अगर धनराशि/पैसे निकासी (withdraw ) नहीं किये जायेगे तो आपका मेहनत से कमाया और लगाया गया सारा पैसा आप हार जायेगे।यहाँ पर समझ आता है क कंपनी खुद कमान चाहती है लोगो की भलाई करना चाहती है लोगो को गेम की लत लगवाने क लिए उन्हें छोटी धनराशि में मुनाफा करवाया जाता है और जब लोग बड़ा अमाउंट लेकर खेलते है तो प्लेन जल्दी क्रैश करवा कर उन्हें उन्ही की आँखों के सामने लुटा जाता है।
यहाँ पर समज़ने वाली बात है क पैसे लूटना ही इस गेम का उद्देश्य है, क्युके इस गेम में जब लोग हरने लगते है तो अपनी लालच को दोष देते है परन्तु इस गेम को चलने वाला बॉट सब जनता है और वो लोगो की मानसिकता से खेल रहा होता है उन्हें गुमराह कर रहा होता है ऐसे में हरने पर लोग आसानी से डिप्रेशन का शिकार हो जाते है या हारी हुई रकम वापिस लाने के उद्देश्य से और पैसे लेकर आते है और फिर से राशि गवा देते है जो व्यक्ति के जीवन में एक भावनात्मक चोट है।

कई मौकापरस्त लोग यहाँ दावा करते है के उनके पास इस गेम को जितने की हैक या ट्रिक उनके पास है और भोले/हारे हुए लोग अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए उनके चंगुल में फसकर फिर से अपनी राशि गवा देते है ऐसे में यहाँ एक जाल बन जाता है जिस से निकलना लगभग नामुमकिन होता है और जब सब समझ आता है तब तक लोग बहुत साडी धनराशि गवा चुके होते है और अब उनके पास पछतावे के सिवा कुछ नहीं होता है।
एविएटर गेम रियल या फेक ;
भारत में लोगो की मासिकता ऐसी बनी है के कोई गेम अगर पैसे दे रहा है तो उसे सही मन जाता है परन्तु पैसे कहा से आ रहे है और कहा जा रहे है इस से कोई लेना देना नहीं होता है और जब सब समझ आता है तब तक देर हो गयी होती है।
१)एविएटर गेम बाकि फंतासी एप्प(gaming app) की तरह न तो टीवी पर और न ही न्यूज़ पेपर में ऐड देता है न ही कही इसके बैनर लगे दिखाई देते है और न ही ऑफिसियल वेबसाइट पर इसका जिक्र होता दिखाई देता है ऐसे में बच्चा भी इसकी सच्चाई का लेगा।


२)इस गेम द्वारा बड़े बड़े सेलेब्रिटियों के वीडियो और आवाज से छेड़छाड़ करके डीप फेक की मदद से गेम क बारे में साडी अच्छी बाते करवाई जाती है जो की उन सेलेब्रिटियों की निजता का उल्लंघन है और भारतीय संविधान के मूल अधिकारों का हनन है और इसके खिलाफ सोशल मीडिया हैंडल पर आवाज भी उठाई गयी है परन्तु इस गेम में कस्टमर सपोर्ट न होने क वजह इ कोई सुनवाई नहो होती है ,ऐसे में इसके ऊपर भरोसा करना खुदके साथ धोखा करना साबित हो सकता है।


३)यह एप्प रजिस्टर्ड नहीं है क्युके इसके पास खुदका कोई पेमेंट गेटवे नहीं है ऐसे में स्कैन कोड या फिर UPI के द्वारा लोगो के माध्यम से सरे ट्रांसक्शन किये जाते है जिस से फ्रॉड होने का खतरा बना रहता है साथ हि ऐसे ट्रांसक्शन जब बैंक की नजर में आते है तो खता फ्रीज़ होने की पूरी संभावना रहती है।

तलाश करने पर और भी प्रमाण मिल जायेगे पर शायद इतना समज़ने क लिए काफी है के गेम का सच क्या है।
दोस्तों मेहनत का कोई विकल्प नही होता है मेहनत करने से अनुभव आता है और अनुभव के माध्यम से ही व्यक्ति स्मार्ट वर्क करने क लायक बनता है क्युके बिना अनुभव लिए जब कोई व्यक्ति अपने काम में शार्ट कट का रास्ता चुनता है तो हमेशा गर्त में ही जाता है इसलिए हमेशा ऐसी चीजे सीखे या ऐसे गेम का हिस्सा बने जो आपकी कुशलता और समझ को बेहतर बनाने में आपकी सहायता करे क्युके जब हम कुशल व्यक्तित्व का निर्माण करते है तो हामरे भितर से भय और लालच समाप्त हो जाते है।
